Sasaram News: नहर में डूबने से पशुपालक की मौत, फूट-फूटकर रो पड़े परिजन
सासाराम, अक्टूबर 9 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में दुर्गावती जलाशय के समीप दायां तट मुख्य नहर में डूबने से 54 वर्षीय पशुपालक ओसीयर पासी की मौत हो गई। गुरुवार की शाम नहर के पुल के पास बैठे रहने के दौरान वह असंतुलित होकर पानी में गिर पड़े थे। ग्रामीणों ने करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह उनका शव बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी चिंता देवी और बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.