सासाराम, सितम्बर 8 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। नटवार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव के समीप मंगलवार सुबह नहर के चाट में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है और प्रथमदृष्टया उसकी मौत पांच से छह घंटे पहले होने की आशंका है। पुलिस ने जिले के साथ सीमावर्ती थानों को महिला के हुलिए की जानकारी भेजकर गुमशुदगी के मामलों से मिलान शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...