Sasaram News: नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
सासाराम, अक्टूबर 17 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के साथ लाइन नहर पर पुहपी पुल के पास शुक्रवार देर रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नारायण टोला गांव निवासी निर्मल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ सुगन कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर युवक की बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला, जबकि आसपास काफी मात्रा में खून भी पड़ा था। वहीं, परिजनों ने युवक की मौत को सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मृतक के गले पर निशान होने और सोने की चेन व रुपये गायब होने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.