सासाराम, नवम्बर 22 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशामुक्त बिहार अभियान के तहत सोमवार को जिले के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की पहल की गई है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी रचनात्मकता और विचारों के जरिए नशामुक्ति का संदेश देने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Purnia News: निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...