सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। नौहट्टा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का गुरुवार को करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से शिलान्यास किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच शशि भूषण कुमार ने आधारशिला रखी। आचार्य पंडित पंचानन उपाध्याय के नेतृत्व में शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। भवन का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुराने भवन को एक साल पहले ध्वस्त कर दिया गया था। कानूनी प्रक्रिया के कारण निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई। फिलहाल जर्जर कमरों में अलग-अलग कार्यालय संचालित हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों को परेशानी होती है। नए भवन के बनने से लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुंजन कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य निर...