Sasaram News: नवरात्र में आस्था का केंद्र बना बिक्रमगंज का मां अस्कामिनी मंदिर
सासाराम, अक्टूबर 14 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय बिक्रमगंज के डेहरी रोड स्थित मां अस्कामिनी का प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। विशेष रूप से शारदीय और चैती नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्त मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि और मनवांछित फल की कामना करते हैं। मंदिर में आरती के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यहां विशेष पूजा होती है। मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष सैकड़ों शादियां भी संपन्न होती हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: खनवां: महारानी दरबार में भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.