Sasaram News: नवरात्र की तैयारी को लेकर दुर्गा मंदिर में बैठक
सासाराम, सितम्बर 5 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। दुर्गा मंदिर गढ़ नोखा परिसर में शुक्रवार देर शाम शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक हुई। बैठक में नवरात्र महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर चर्चा की गई। मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल, विद्युत सजावट, लाइटिंग, बाजा और साउंड सिस्टम की व्यवस्था पर विचार किया गया। समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अनुराग सिंह ने की। आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां तय करने और सदस्यों के बीच काम बांटने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने नवरात्र पूजा को श्रद्धा, उत्साह और आपसी सहयोग के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में हरखनरायण सिंह, पं. अनिल त्रिपाठी, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.