Sasaram News: नवयुवक संघ बारून ने तीन भोजपुरी नाटकों का किया मंचन
सासाराम, अक्टूबर 21 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। मां दुर्गा पूजा समिति सह नवयुवक संघ बारून के कलाकारों ने तीन भोजपुरी नाटकों सौखीन बबुनी, दामी दूल्हा और हिंदुस्तान की कसम का सफल मंचन किया। उद्घाटन डीपीएस के निदेशक सह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सिंह, थानाध्यक्ष चंदन कुमार, सरपंच शिवयश भगत, पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह और सेवानिवृत्त सैनिक राजेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अखिलेश सिंह ने दहेज प्रथा पर चिंता जताते हुए समाज के लोगों से इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। बलिहार पंचायत के मुखिया रंजीत सिंह और पूर्व प्रमुख पति अशोक सिंह यादव ने अपने बेटों की शादी में दहेज नहीं लेने का संकल्प लिया। विदुर शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। संचालन वीरेंद्र शर्मा ने किया, जबकि रूपसज्जा हरिश्चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.