Sasaram News: नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, तीन माह में देनी होगी रिपोर्ट
सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। रोहतास जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हाल के दिनों में नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने जिले के सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश जारी किया है। नवनियुक्त एक्स-रे टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, ईसीजी टेक्नीशियन और परिचारकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके अलावा उनके पुलिस सत्यापन प्रतिवेदन की भी जांच होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.