Sasaram News: नल जल योजना की जांच में मिली गड़बड़ी
सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की जयंतीपुर पंचायत में शुक्रवार को नल जल योजना की जांच की गई। दिनारा सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने पंचायत के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर योजना की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड संख्या चार, पांच, छह, बारह, तेरह और चौदह में जांच की गई। जांच के दौरान कई स्थानों पर योजना में गड़बड़ियां सामने आईं। कहीं पानी की टंकी फटी मिली तो कहीं पाइपलाइन में खराबी के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.