सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। कथराई पंचायत के परसथुआ स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र शेख बहुआरा उप स्वास्थ्य केंद्र तथा कथराई स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित चिकित्सक नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीनों केंद्र नर्सों व छोटे स्वास्थ्य कर्मियों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। मरीजों ने बताया कि यहां केवल सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाएं मिलती हैं, जबकि अन्य बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...