सासाराम, जुलाई 16 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर की साधारण बोर्ड की बैठक गुरुवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक शुरू होते ही पार्षद एक कर्मी नसीम कुमार को पद से हटाने के मुद्दे पर दो गुटों में बंट गए। विवाद बढ़ने के बाद मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। बैठक में पूर्व में सशक्त समिति द्वारा पारित प्रस्ताव के तहत नगर परिषद कर्मी नसीम को पद से हटाने का मामला रखा गया। इस पर पार्षदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पार्षद रवि कुमार ने नसीम को पद पर बनाए रखने के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन देने को कहा, जिस पर करीब दस पार्षदों ने सहमति जताई। इसके बाद अन्य पार्षदों ने बहुमत का दावा करते हुए तत्काल पद से हटाने की मांग शुरू कर दी। पार्षदों का कहना था कि सशक्त समिति से प्रस्ताव पारित होने के बाद...