Sasaram News: नपं का मुद्दा गरमाया, तीन सदस्यों ने बैठक बहिष्कार का किया ऐलान
सासाराम, सितम्बर 28 -- Sasaram News: कोचस, एक संवददाता। नगर पंचायत कोचस की सशक्त स्थायी समिति की 30 सितंबर को प्रस्तावित बैठक को लेकर विवाद गहरा गया है। समिति के पांच सदस्यों में से तीन ने बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया है। सदस्यों ने नगर पंचायत के वित्तीय अभिलेख और आय-व्यय का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। समिति के सदस्य विनय सिंह, नाजिया खातून और रोहित केशरी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर वित्तीय विवरण उपलब्ध नहीं होने तक बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है। पत्र में 10 अगस्त 2025 से 15 जुलाई 2026 तक नगर पंचायत की आय-व्यय का मदवार और योजनावार विवरण मांगा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.