Sasaram News: नटवार में 25 लीटर महुआ शराब बरामद, धंधेबाज गिरफ्तार
सासाराम, सितम्बर 6 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नटवार पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक महिला धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। थानाध्यक्ष रंजय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई असिया गांव में की। पुलिस ने घेराबंदी कर सिपाही बिंद के पुत्र महेन्द्र बिंद को पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ टोला में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस बल को देखते ही मौके पर मौजूद महिला धंधेबाज फरार हो गई। बताया कि गिरफ्तार आरोपित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.