Sasaram News: नगर पंचायत की बदहाली पर डीएम को ज्ञापन, नए ईओ की मांग
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास नगर पंचायत में विकास कार्य ठप रहने और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से नाराज स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की जांच कराने तथा नए कार्यपालक पदाधिकारी की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन में पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई, सड़क मरम्मत और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में हो रही देरी का मुद्दा उठाया गया है। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तोराब नियाजी, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता जीशान अहमद खान और भाजपा नेता विशाल देव ने भी नगर की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताते हुए शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.