Sasaram News: नगर थाने के पास बाइक सवारों ने दिन दहाड़े महिला के गले से चेन लूटी
सासाराम, अगस्त 10 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम नगर थाना के सामने महालक्ष्मी नगर कॉलोनी सड़क पर सोमवार को एक महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि कॉलोनी निवासी मंटू सिंह की पत्नी संगीता सिंह दोपहर ढाई बजे अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। इस क्रम में लक्ष्मी नगर कॉलोनी के सड़क पर अचानक एक बाइक पर सवार युवक ने उनके गले से सोने के चेन पर झपट्टा मार भाग निकला। बताते है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। पीड़ित महिला द्वारा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि चेन स्नैचिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर थाना के पास दिनदहाड़े महिला से चैन छिनैती का मामला सामने आने पर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.