सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: सासाराम। स्थायी लोक अदालत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त व सिटी मैनेजर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला वाद संख्या पीएलए-285/2025 मनोज पाठक बनाम नगर आयुक्त सासाराम वगैरह से संबंधित है। अदालत ने कहा कि सिटी मैनेजर के उपस्थित नहीं होने के कारण मामले का निष्पादन नहीं हो सका। उन्हें निर्देश दिया गया है कि सात सितंबर को सुबह 11 बजे अदालत में उपस्थित होकर अनुपस्थिति का कारण बताएं और स्पष्ट करें कि उनके विरुद्ध अर्थदंड क्यों नहीं लगाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...