Sasaram News: नए एसडीएम के पदभार ग्रहण के मौके पर किया पौधरोपण
सासाराम, जुलाई 18 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रज्ञा प्रवाह की जिला इकाई के तत्वावधान में संझौली पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अशोक के पांच पौधे लगाए गए। यह पौधे प्रत्येक माह वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह अनजवित सिंह महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। बताया जाता है कि नए एसडीएम दिलीप कुमार के पदभार ग्रहण करने की खुशी में प्रज्ञा प्रवाह की टीम द्वारा पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. रविकांत पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, राणा प्रताप, धनंजय, डॉ. रविंद्र सिंह, उमेश कुमार कुशवाहा, कृष्ण मोहन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.