सासाराम, अक्टूबर 3 -- Sasaram News: दावथ में दो बच्चियां काव नदी के तेज बहाव में बहीं, अगरेर में किशोर नहर में डूबा दोनों घटनास्थलों पर एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों ने शुरू की तलाश सासाराम/दावथ, हिन्दुस्तान टीम। जिले में जिउत पुत्रिका व्रत के अवसर पर शनिवार को स्नान के दौरान अलग-अलग जगहों पर तीन बच्चों के नदी और नहर में डूबने की सूचना है।

दुविधा का आरंभ दावथ थाना क्षेत्र में काव नदी में दो बच्चियां तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। वहीं, अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर नहर में स्नान करने के दौरान 14 वर्षीय किशोर डूब गया। तीनों की तलाश जारी है। दावथ थाना क्षेत्र के बक्सर बॉर्डर स्थित पंचदरवा पुल के समीप काव नदी में धवई गांव निवासी जितेंद्र सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और भीम सिंह की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी अपनी-अपनी घर की महिलाओं क...