सासाराम, अगस्त 28 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ पर स्थित संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद जी महाराज की 114वीं जयंती आध्यात्मिक मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में संत, भक्त परिवार और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे परिसर में दिनभर आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण बना रहा। समारोह में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष स्वामी कैलाशानंद जी महाराज, उपाध्यक्ष राजवंश जी महाराज, सचिव प्रेमचंद सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद, उप सचिव हरिशंकर सिंह, उपकोषाध्यक्ष विमलेश कुमार और लेखपाल आनंद शर्मा समेत ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। करसेरूआ पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह यादव ने भी समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर संतों और श्रद्धालुओं ने स्व...