Sasaram News: धर्मावती नदी के उफान से दर्जनों गांवों की फसलें डूबीं
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के कारण धर्मावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के उफान से तटवर्ती इलाके के दर्जनों गांवों के खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई है। वहीं गांवों में पानी घुसने का खतरा भी बढ़ गया है। इससे किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बताया जाता है कि ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के कारण धर्मावती नदी में पानी बढ़ रहा है। बहोरनापुर, अमेहता, कोहकर, बेदवलिया, नारायणपुर, लकड़ी, पकड़ी समेत नदी किनारे बसे कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। किसान शिवजी सिंह, सत्येंद्र सिंह और अजय तिवारी ने बताया कि हर वर्ष बाढ़ जैसी स्थिति से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.