Sasaram News: धनसोत नदी के तांडव से परेशान रहता है केनार खुर्द गांव
सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: चेनारी, एक संवाददाता। लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र के धनसोत नदी के तट पर स्थित केनार खुर्द गांव के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गांव की सड़क और पुल के ऊपर से करीब तीन फीट पानी बह रहा है। वहीं, विद्यालय परिसर में करीब चार फीट पानी जमा हो गया है। इसके कारण सोमवार से विद्यालय में पठन-पाठन ठप है। शिक्षक किसी तरह कपड़े उतारकर विद्यालय पहुंचे, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें घर पर ही रहने की हिदायत दी गई। कई समाजसेवियों ने भी बच्चों को विद्यालय की ओर जाने से रोका। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चेनारी में बारिश से एक दर्जन विद्यालयों में घुसा पानी, पठन-पाठन प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.