Sasaram News: धनकाढ़ा में नए स्कूल भवन का विधायक ने किया उद्घाटन
सासाराम, अगस्त 18 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजकीयकृत मध्य विद्यालय धनकाढ़ा में मंगलवार को नवनिर्मित स्कूल भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक स्नेहलता ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन वरीय शिक्षक बब्लू सिंह ने किया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने विधायक का आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। प्रधानाध्यापक ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद विधायक व अन्य अतिथियों ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद पुनीत कुमार, कंचनपुर पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया मिंटू सिंह, महद्दीगंज के पूर्व मुखिया माधव, विधायक प्रतिनिधि, पूर्व वार्ड पार्षद जग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.