सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। इंद्रपुरी बराज के समीप अतिथि गृह भवन निर्माण में काम करने वाले करीब 30 मजदूरों को दो माह काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिली। मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर रोहतास थाना क्षेत्र के मजदूर बुधवार को डालमियानगर स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दी। मजदूरों ने ठेकेदार पर मेहनताना रोकने और मांग करने पर गाली-गलौज व काम से हटाने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने श्रम अधीक्षक से मामले की जांच कर बकाया मजदूरी दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...