Sasaram News: दो बार आदेश जारी, फिर भी बेअसर, बिना ड्रेस कोड ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्यकर्मी
सासाराम, नवम्बर 1 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जारी ड्रेस कोड का आदेश कागजों तक सिमटकर रह गया है। सिविल सर्जन से लेकर अस्पताल उपाधीक्षक तक के निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित पोशाक में ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि महज 15 दिनों के भीतर दो बार आदेश जारी होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अधिकारी अपने ही निर्देशों का पालन नहीं करा पा रहे हैं तो अस्पताल की व्यवस्था में सुधार कैसे होगा? यह भी पढ़ें- Sasaram News: स्कूलों में जींस-टीशर्ट पहनकर नहीं आएंगे शिक्षक, औपचारिक ड्रेस अनिवार्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.