सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम। दरिगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर पुलिस ने 120 लीटर शराब बरामद करते हुए दो बाइकों को जब्त किया है। दरिगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस हनुमान धारा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही दो बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों बाइकों की जांच की तो उन पर रखे बैग से कुल 120 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइक चोरी की प्रतीत हो रही हैं। इसकी जांच की जा रही है। पुलिस बाइक सवारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...