सासाराम, जुलाई 2 -- Sasaram News: सूर्यपुरा। थाना क्षेत्र के करमा गांव में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि करमा निवासी सत्येंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह के बीच दीवार निर्माण को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामले को लेकर एक पक्ष के सत्येंद्र सिंह की पत्नी माधुरी देवी ने राजेंद्र सिंह सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के श्रीकांत सिंह ने दीपक सिंह समेत आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...