Sasaram News: दो पक्षों के बीच मारपीट, 13 गिरफ्तार
सासाराम, अगस्त 3 -- Sasaram News: डेहरी। डालमियानगर थाना क्षेत्र के रतू बिगहा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में डालमियानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के रतू बिगहा में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। मिली सूचना के बाद पुलिस ने दोनों तरफ से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मारपीट करने वालों में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में प्रथम पक्ष के प्रमोद राम, विशाल कुमार, धनंजय कुमार, महेंद्र राम, सावन कुमार, सुनील राम, बहादुर राम, विद्यासागर व दूसरे पक्ष के विजय राम, सिकंदर राम, अरविंद राम, बिहारी राम व राहुल राम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.