Sasaram News: दो पंचायतों में जनसहयोग एवं कल्याण शिविर, 58 आवेदन मिले
सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड के तिअरा खूर्द और दारानगर पंचायत में मंगलवार को जनसहयोग एवं कल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कुछ मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। तिअरा खूर्द में मुखिया अरुण कुमार चौबे ने पंचायत सरकार भवन तक पहुंच पथ बनाने की मांग उठाई। वहीं दारानगर में 16 और तिअरा खूर्द में 42 आवेदन जमा हुए। शिविर के दौरान 10 जन्म प्रमाण पत्र और पांच मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि सभी आवेदनों का संकलन किया जा रहा है। शिविर में सीओ मंजेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.