Sasaram News: दो दिन में अतिक्रमण हटाएं, वर्ना चलेगा बुलडोजर
सासाराम, सितम्बर 1 -- Sasaram News: राजपुर, संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम दिलीप कुमार के निर्देश पर सीओ मनोज प्रसाद की देखरेख में मंगलवार को पूरे बाजार क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से सघन प्रचार-प्रसार कर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई। प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों और अन्य अतिक्रमणकारियों को स्वयं अपना अवैध कब्जा हटाने के लिए दो दिनों की मोहलत दी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर अंचल प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने में होने वाले खर्च की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से ही की जाएगी। प्रचार-प्रसार के दौरान सीओ ने बताया कि मुख्य सड़क और फुटपाथ पर अवै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.