सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण कार्य दो से तीन दिनों में पूरा करना होगा। साथ ही, जिन विद्यालयों को राशि आवंटित की गई है, उन्हें 30 अक्टूबर तक उसका उपयोग सुनिश्चित करना होगा। इसे लेकर गुरुवार को बीआरसी में प्रखंडस्तरीय सीआरसी समन्वयकों की बैठक हुई। इसमें कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...