Sasaram News: दो टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चालक समेत चार घायल
सासाराम, अक्टूबर 21 -- Sasaram News: रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी दुर्गा मंदिर के समीप डेहरी-बंजारी मुख्य सड़क पर सोमवार की सुबह दो टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रोहतास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल डेहरी निवासी लक्ष्मण चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद चौधरी को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों में सासाराम के कैथी निवासी स्व. मुस्तकीम अहमद की 70 वर्षीय पत्नी सफीरान खातून भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.