सासाराम, सितम्बर 12 -- Sasaram News: सासाराम, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए डीएम दीपक कुमार मिश्रा शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे अचानक अस्पताल पहुंचे। डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने मॉडल अस्पताल, इमरजेंसी, मातृ-शिशु वार्ड समेत विभिन्न विभागों का जायजा लिया और चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Dumka News: उपायुक्त ने सभी विभागों की ओपीडी को शिफ्ट करने को लेकर तैयारी का लिया जायजाड्यूटी रोस्टर की व्यवस्था डीएम ने चिकित्सकों की ड्यूटी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए तीनों शिफ्ट का ड्यूटी रोस्टर अस्पताल के प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को आसानी से पता चलना चाहिए कि किस ...