सासाराम, अक्टूबर 12 -- Sasaram News: डेहरी, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को लेकर शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हैं, वहीं प्रतिमाओं के रंग-रोगन और शृंगार का काम भी शुरू हो गया है। शाम होते ही पंडालों में आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इधर, सप्तमी से शुरू होने वाले दशहरा मेले को लेकर पूजा समितियों और दुकानदारों ने तैयारी तेज कर दी है, जबकि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन फ्लैग मार्च कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...