Sasaram News: दुर्गावती डैम में शुरू हुई हाउसबोट सेवा, पांच हजार में एक घंटे की सैर
सासाराम, अगस्त 31 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। रोहतास-कैमूर सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर दुर्गावती डैम (करमचट डैम) में पर्यटकों के लिए हाउसबोट सेवा शुरू कर दी गई है। जलाशय के शांत पानी और हरे-भरे पहाड़ों के बीच हाउसबोट की सवारी पर्यटकों को प्रकृति के बीच सुकून का नया अनुभव देगी। दोनों हाउसबोट में एसी कमरा, बाथरूम और खानपान की सुविधा उपलब्ध है। दिन में चार लोग और एक बच्चे के लिए एक घंटे की हाउसबोट राइड का शुल्क करीब पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.