सासाराम, अक्टूबर 25 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बेहतर व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में सहयोग के लिए स्टेशन रोड स्थित न्यू फ्रेंड्स क्लब ने शनिवार देर शाम सम्मान सह भोज कार्यक्रम आयोजित किया। राइस मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और गण्यमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान सहयोग के लिए पुलिस और प्रशासन के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...