सासाराम, अक्टूबर 17 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ और मेला को देखते हुए रोहतास पुलिस ने सासाराम, डेहरी और बिक्रमगंज में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 17 से 21 अक्टूबर तक प्रमुख मार्गों पर सुबह सात बजे से रात दो बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी। कई चौक-चौराहों पर ड्रॉप गेट लगाकर दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से निर्धारित मार्गों एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण के साथ आवागमन सुचारु बना रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दुर्गा पूजा में दोपहर तीन बजे से बंद होगा शहर का यातायात, दो बजे से ही सील होंगे बाजार के यह भी पढ़ें- Nawada News: आज से शहर में वाहनों के प्रवे...