Sasaram News: दुर्गापूजा को लेकर नगर पूजा समिति ने कसी कमर
सासाराम, सितम्बर 27 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर नगर पूजा समिति की बैठक रविवार को बस्ती मोड़ में हुई। बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और प्रशासन से समन्वय सहित विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवनाथ चौधरी ने की, जबकि संचालन संयोजक कमलेश महतो ने किया। बैठक की शुरुआत समिति के मंत्री संजय कुमार के असामयिक निधन पर शोकसभा से हुई। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.