सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: नोखा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा संपन्न होने के बाद भी नोखा में उत्सव का उल्लास कायम है। पूजा समितियां भंडारे और सामूहिक भोज के जरिए आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे को मजबूत कर रही हैं। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार शाम बोर्ड अपर प्राइमरी स्कूल पंडाल समिति की ओर से रामदहिन साह मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। वहीं, आदर्श नवयुवक संघ पटेल नगर ने पुरानी शिवमंदिर में सामूहिक भोज कराया। शुक्रवार शाम दुर्गामंदिर पंडाल समिति और शनिवार को स्टेशन रोड स्थित महावीर मंदिर पंडाल समिति की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रामदहिन साह मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, नगर पैक्स अध्यक्...