सासाराम, नवम्बर 4 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। स्थानीय बाजार में बुधवार को ठगों ने दुगुनी कीमत पर सोना देने का लालच देकर एक विधवा महिला से करीब एक लाख रुपये के आभूषण ठग लिए। खुद को तांत्रिक बताने वाले दो अज्ञात लोगों ने महिला को अपने झांसे में लिया और उसके गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने दोनों अज्ञात ठगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...