सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। प्रखंड के चितांव गांव में सोमवार को एक दुकान में कोबरा सांप मिलने से अफरातफरी मच गई। सांप को देखकर दुकानदार समेत आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं वन विभाग की तत्परता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद दुकानदार समेत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कोचस के वन पदाधिकारी राज कमल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कोबरा को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। समय रहते की गई कार्रवाई से दुकान में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों को संभावित खतरे से बचाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...