सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपों की जगमगाहट, रंगोली की खूबसूरती और पटाखों की गूंज के बीच रविवार को पूरे रोहतास जिले में दीपावली का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। घरों से लेकर बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक हर तरफ उत्सव का माहौल रहा। शाम ढलते ही दीपों और रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से शहर से लेकर गांव तक रोशन हो उठे। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दीपों की रोशनी से नहाया शहर, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान यह भी पढ़ें- Rampur News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार यह भी पढ़...