सासाराम, नवम्बर 9 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अमावस्या की काली रात दीपों की रोशनी से ऐसी जगमगाई कि पूरा बिक्रमगंज रोशनी के उत्सव में डूब गया। घरों की चौखट से लेकर बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक दीपों की कतारें सजीं तो रंग-बिरंगी विद्युत झालरों ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। रविवार को बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में दीपावली का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते ही घर-आंगन दीपों से रोशन हो उठे और देर रात तक आतिशबाजी से आसमान जगमगाता रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दीपों की रोशनी से नहाया जिला, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी दीपावली यह भी पढ़ें- Dhanbad News: दीपों की रोशनी से नहाया शहर, आतिशबाजी से जगमगाय...