Sasaram News: दीपावली-छठ पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की नजर
सासाराम, अक्टूबर 24 -- पटाखों के अवैध कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने पटाखों के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों को पटाखों की दुकानों, गोदामों और बिक्री केंद्रों की सघन जांच करने का निर्देश दिया है। बिना लाइसेंस बिक्री, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने वालों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुज्ञप्ति पटाखों का भंडारण और बिक्री तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। आवासीय और भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ आग की दृष्टि से संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.