सासाराम, नवम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीपावली की आतिशबाजी और छठ महापर्व के दौरान अगलगी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 23 अग्निशामक वाहन तैनात रहेंगे। इनमें छह बड़े और 17 छोटे आधुनिक वाहन शामिल हैं। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने अग्निशमन विभाग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी वाहनों और कर्मियों को चौबीसों घंटे मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। वहीं, आग से बचाव के लिए शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने छठ घाटों, पशुशालाओं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: पटाखा दुकानों की सुरक्षा को हो अग्निशमन की व्यवस्था: डीएम यह भी पढ़े...