सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: कोचस, एक संवाददाता। शहर के सूर्य मंदिर स्थित तालाब परिसर में हाईमास्ट लाइट दिन के उजाले में भी जल रही है। इससे बिजली की बर्बादी हो रही है। शहर में कई अन्य लाइटों का भी यही हाल है। वहीं, कई लाइटें खराब पड़ी हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में बिजली खर्च का बोझ उठाने वाले उपभोक्ताओं को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...