सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। दिनारा प्रखंड क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुआ, जहां प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने तिरंगा फहराकर सलामी ली। मौके पर बीडीओ कुलदीप कुमार विभूति, सीओ अरुण कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह सहित प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी-कर्मी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: प्रखंडों में शान से फहराया तिरंगा, छात्र-छात्राओं ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रमकार्यक्रमों की जानकारी वहीं, बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीडीओ, बीआरसी में प्रभारी बीईओ मधुरेंद्र कुमार, दिनारा थाना में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, भानस थाना में थानाध्यक्ष विजय बैठा, नटवार थाना में थानाध्यक...