सासाराम, जुलाई 20 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। शनिवार से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला सोमवार दोपहर तक जारी रहने से प्रखंड में धान की रोपनी का काम तेज हो गया है। लगातार हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने के कारण किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से सिंचाई का खर्च घटेगा और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है। प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी रजनीश कुमार के अनुसार, रविवार की शाम 11.6 मिलीमीटर तथा सोमवार सुबह 5.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। कुल 17.4 मिलीमीटर बारिश के बाद अधिकांश खेतों में रोपनी का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान रोपनी में आएगी तेजी यह ...