सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में भूमि सर्वेक्षण का कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा डिजिटल और जमीनी स्तर पर सर्वे के तहत किश्तवार प्रक्रिया संचालित की जा रही है। अब तक प्रखंड के 226 राजस्व ग्रामों में से 33 राजस्व ग्रामों में किश्तवार कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 20 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रगति पर है और 20 अन्य राजस्व ग्रामों में इसकी शुरुआत हो चुकी है। विशेष सर्वेक्षण अमीन किसानों की मौजूदगी में उनके खेतों पर पहुंचकर भूमि की पहचान और सीमांकन कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...