सासाराम, जुलाई 15 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल परिसर में स्थायी जलनिकासी व्यवस्था विकसित करने के लिए बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) ने 44 लाख 73 हजार रुपये की योजना का टेंडर जारी कर दिया है। योजना के तहत पीसीसी सड़क और आधुनिक नाला का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के बाद शुरू हुई कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...